नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक 24 जुलाई की शाम थाना मरका क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका घर से नाराज होकर अपने ननिहाल जाने के लिए निकली थी। देर रात वह बांदा पहुंची और नरैनी जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक नरेश ने अपने साथी एजाज के साथ मिलकर बालिका का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया और थाना मरका में मुकदमा दर्ज किया।