बांदा जिले में धर्म परिवर्तन कराने के बाद भी प्रेमिका के परिवार वालों ने युवक से विवाह नहीं कराया। युवती का दूसरी जगह कर दिया गया। इससे नाराज युवक ने रविवार की रात प्रेमिका के घर में घुसकर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। बेटी की चीख सुनकर जागे परिवार वालों ने युवक को लाठियों से पीटकर मार डाला।