फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीजन का सबसे सर्द दिन रहा मंगलवार, दिनभर रही धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद में मंगलवार का दिन सीजन का सबसे ज्यादा सर्द रहा। सुबह से शहर घने कोहरे की चादर से ढका रहा। दिन में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। पूरे दिन धुंध छाई रही।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक मंगलवार को जनपद में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मंगलवार को अचानक मौसम के तेवर बदले और सुबह से बादल छाए रहे। पूरा शहर घने कोहरे की चादर से ढका रहा। 10 बजे के बाद कोहरा छटा तो बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे सर्द बढ़ गई। लोग दिन में सर्दी से बचने के लिए अलाव में जमे रहे। वहीं सुबह स्कूली बच्चे सर्दी में ठिठुरते हुए विद्यालय गए। सरकारी कार्यालयों में भी ठिठुरन दूर करने के लिए कर्मचारी व अधिकारी हीटर तथा ब्लोअर का सहारा लेते रहे। उधर, उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि यह मौसम फसलों के लिहाज से अच्छा है। गेहूं सहित दलहन व तिलहन की फसलों की पैदावार बढ़ेगी।
-
कंबल बांटे, नहीं मिली राहत
नरैनी। सर्दी बढ़ने के बाद गरीब व असहाय मदद के लिए प्रशासन की राह देख रहे हैं। प्रशासन की ओर गरीबों व असहायों की मदद के लिए कंबल लेखपालों की सहायता से वितरित कराए गए हैं। बावजूद इसके अभी भी हजारों की संख्या में लोग मदद की राह देख रहे हैं।लेखपाल लालमन सिंह ने बताया कि तहसील में शासन से कंबल प्राप्त हुए थे,जिनका वितरण कराया गया है। कटरा कालिंजर, तलहटी कालिंजर, लहुरेटा सहित कई गांवों में अलाव जलवाए जा रहे हैं। (संवाद)

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें