बांदा। क्रिसमस पर्व मनाने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। गिरजाघरों की साफ-सफाई के बाद सजावट का कार्य पूरा हो चुका है। बुधवार को सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।
जनपद में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय के साथ अन्य जगहों पर स्थित गिरजाघरों को सजाने का कार्य किया जा रहा है। शहर के बेथेल चर्च व सेंट जार्ज स्कूल स्थित चर्च की रंगाई-पुताई कराने के बाद भव्य सजावट की जा रही है। बुधवार को यहां पर विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी। सेंट जार्ज चर्च के अल्फर्ड रस्किन ने बताया कि बताया कि बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्रिसमस के मौके पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।
वहीं अतर्रा कस्बे के बेथेल चर्च में ईसा मसीह के जन्मदिन की तैयारी पूरी हो गई है। मंगलवार की शाम चर्च परिसर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाने लगा। बुधवार को चर्च में ईसाई धर्म के अनुयायी प्रार्थना और आराधना करेंगे।बेथेल चर्च के पास्टर आरबी मार्टिन ने बताया कि चर्च में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद