18 जुलाई से 793 पंचायतों में मतदाताओं के सत्यापन व परिसीमन के साथ चुनावी बिगुल बज जाएगा। पंचायत चुनाव की तिथि भले ही वर्ष 2026 में 15 जनवरी माह में मतदाता सूची प्रकाशन के बाद तय होगी लेकिन मतदाताओं सूची के पुनरीक्षण के साथ ही चुनावी शोर बढ़ गया है। मौजूदा प्रधान भी चुनावी तैयारियों को देखते हुए सतर्क हो गए हैं। वह भी बीएलओ से संपर्क साधने में जुटे हैं। जिले में 2524 बूथों पर मतदान होने हैं, इन मतदेय स्थलों की मतदाता सूची में दर्ज एक-एक नाम का सत्यापन बीएलओ करेंगे। बीएलओ को इसकी जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें नए नाम भी जोड़ना है। बीएलएलओ घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और पता करेंगे कि किन मतदाताओं की मृतक हुई है यदि कोई पहली जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं तो उनको भी मतदाता बनाना है।