उतरौला (बलरामपुर)। नगर क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टाल दी गई है। मंगलवार को अभियान शुरू करने के लिए टीम मौके पर पहुंची तो व्यापारी खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे। व्यापारियों ने ईओ राजमणि वर्मा से वार्ता की। खुद से अतिक्रमण हटाने का भरोसा दिया। फिलहाल एक मौका देते हुए नगर पालिका प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई रोक दी है।