फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़े भोजन पर भड़के 600 शिक्षक, प्रशिक्षण रोका

बलरामपुर: ईशावाश्यम विद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण के दूसरे दिन करीब 600 शिक्षकों ने सड़ा भोजन परोसे जाने पर हंगामा किया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सुबह से प्रशिक्षण लेने पहुंचे लोगों के लिए नाश्ते, चाय और पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। लंच में बदबूदार भोजन मिलने पर उन्होंने पैकेट फेंककर प्रदर्शन किया और तहसीलदार के आने तक प्रशिक्षण शुरू नहीं करने की चेतावनी दी। सूचना पर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता ने कहा कि मामला गंभीर है। जांच कराकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें