फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटकता मिला तीन से लापता बालक का शव, हत्या का आरोप

पेड़ पर फंदे से लटकता मिला तीन से लापता बालक का शव, हत्या का आरोप - मृतक की मां ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का लगाया आरोप संवाद न्यूज एजेंसी तुलसीपुर: तीन दिन से लापता सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत विशुनापुर निवासी 12 वर्षीय बालक का शव शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव मिलने की सूचना पर एसपी राहुल भाटी, एएसपी चंद्रकेश सिंह, सीओ अपराध आलोक सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत विशुनापुर के मजरा ठगरहना निवासी लवकुश मिश्रा (12) बुधवार की दोपहर बिना घर पर कुछ बताए कहीं चले गए थे। शाम तक घर वापस न आने पर उनकी मां शांति देवी ने गांव व रिश्तेदारों के यहां उन्हें ढूंढा। लवकुश का कुछ पता न चलने पर उन्होंने सोनवा थाने में तहरीर देकर बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर लवकुश की तलाश कर रही थी। इस बीच शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर नाले के किनारे भिलोर के पेड़ पर लवकुश का शव गमछे के फंदे से लटकता दिखा। शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय व गिलौला थाना प्रभारी आशीष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। इनसेट- हत्या कर शव फंदे से लटकाया मृतक लवकुश की मां शांति देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बेटा बहुत छोटा था और इतनी कम उम्र में वो आत्महत्या नहीं कर सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने उनके बेटे की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया है। ताकि सभी को हत्या आत्महत्या लगे। इनसेट- पहले पति और फिर बेटे को खोकर टूटी शांति शांति देवी के पति जगराम मिश्रा की वर्ष 2015 में मार्ग दुर्घटना मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद शांति अकेले ही छह बीघा कृषि भूमि पर खेती कर अपने छह बेटों की देखरेख करती थी। घर की आर्थिक जिम्मेदारी काफी हद तक बड़े बेटे रामजी मिश्रा (26) के कंधों पर है, जो अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वहीं, श्रवण कुमार (18), राम अवतार (17), पंकज मिश्रा (13), लवकुश (12) और सत्यदेव (10) घर पर रहकर मां का हाथ बंटाते हैं। ऐसे में अब लवकुश की मौत के बाद शांति फिर से टूट गई हैं। वर्जन- शांति देवी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। टीम के साथ मौके पर जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चंद्रकेश सिंह, एएसपी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें