फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 06:23 PM IST

बलरामपुर में छुट्टी के दिन ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रविवार को 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में दोपहर 12 बजे तक 35 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। चिकित्साधिकारी डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी व डॉ. नमिता मरीज देखते मिले। डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने ठंड के मौसम में मरीजों को सेहत पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कहा कि सर्दी में बाहर निकलते समय कान व सिर को ढक कर रखें। बुखार, सर्दी व जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। महिला चिकित्सक डॉ. नमिता ने मेले में आने वाली गर्भवती के सेहत की जांच की। गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया गया है। गर्भवती को संस्थागत प्रसव कराने के लिए का सुझाव दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें