फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: स्नातक की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन दोनों पालियों में 603 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर परीक्षा केंद्र पर मंगलवार से स्नातक कक्षाओं के सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ हुईं। पहले दिन दोनों पालियों को मिलाकर 603 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रो जे पी पाण्डेय ने बताया कि 10 दिसंबर से विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए व बीसीए के सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षा के सकुशल संचालन के लिए विशेष आंतरिक सचल दस्ते के अतिरिक्त व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पहले दिन प्रथम पाली की परीक्षा में बीबीए, बीसीए व बीकॉम की परीक्षा के साथ साथ बीए व बीएससी प्रथम सेमेस्टर की कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में पंजीकृत 470 में से 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा में बीए 5thसेमेस्टर मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 153 में से 149 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 04 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें