फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बोर्ड परीक्षार्थियों को अपार आईडी दिलाएगी केंद्र में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार बड़ा बदलाव हुआ है। परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ अपार आईडी या कोई एक पहचान पत्र भी दिखाना होगा, तभी उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही इस बार प्रवेश द्वार पर कड़ी निगरानी होगी।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट में 35 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की तरफ से 23 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने वाली है। लिखित परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी गई है। 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। हालांकि, अभी प्रवेशपत्र नहीं जारी हुआ है। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक प्रवेश पत्र जारी होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार प्रवेश पत्र स्कूलों के साथ-साथ विभाग की वेबसाइट पर भी जारी होगा, जहां से परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए ही है। प्राइवेट परीक्षार्थियों को यह सुविधा नहीं मिल सकेगी, उन्हें प्रवेशपत्र उसी स्कूल से मिलेगा जहां से उन्होंने बोर्ड परीक्षा फाॅर्म भरा होगा।
वहीं, इस बार सिर्फ प्रवेशपत्र दिखाकर अभ्यर्थी कक्ष में नहीं दाखिल हो सकेंगे। प्रवेशपत्र के साथ उन्हें अपार आईडी भी प्रस्तुत करनी होगा। यदि बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किया है तो तत्काल इसके लिए आवेदन कर दें, जिससे यह परीक्षा के पहले प्राप्त हो सके। अपार आईडी न होने की दशा में आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड का विकल्प होगा। डीआईओएस मृदला आनंद ने बताया कि इस बार परीक्षा में बोर्ड की तरफ से कई बदलाव किए हैं, जिसकी जानकारी विद्यार्थियों को विद्यालयों के माध्यम से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें