फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तिरंगे में लिपटा जवान का शव पहुंचने पर गांव में मातम

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के कोटवा गांव में बुधवार को तिरंगे में लिपटा एसएसबी के जवान गोपाल ठाकुर का शव पहुंचते ही पत्नी विमला देवी, पुत्र पवन ठाकुर व राजेश ठाकुर सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया। अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ पचरुखिया गंगा तट पर किया गया। ग्राम पंचायत कोटवा निवासी गोपाल ठाकुर 57 वर्ष पुत्र सत्यनारायण ठाकुर का तिरंगा में लिपटा शव बुधवार की सुबह उनके आवास पर पहुंचा। शव को देखते ही पूरा परिवार दहाड़े मार कर रोने लगा। गोपाल ठाकुर (एसएसबी) सीमा सुरक्षा बल के 17वीं बटालियन में तैनात थे। उनकी बटालियन का सेंटर पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जनपद अंतर्गत पाला काटा स्थित है। वहीं पर 27 जनवरी की शाम को अचानक गोपाल ठाकुर की तबीयत खराब हो गई। उन्हें सहकर्मियों द्वारा निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तीन फरवरी की सुबह उनकी मौत हो गई। तबीयत खराब होने की सूचना पर उनका पुत्र और उनकी बहन उनके पास पहुंच गए थे। निधन की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तिरंगा में लिपटा जवान का शव जब उनके पैतृक आवास पर कोटवा पहुंचा तो भारत माता की जय के साथ पूरा वातावरण गूंजयमान हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें