बलिया के बड़का खेत पलिया खास गांव के सामने शुक्रवार की शाम को दियारा में परवल की लत्ती की बुआई कर ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे सवार मजदूरों पर मनबढ़ युवकों ने बालू फेंकने और बोलबाजी को लेकर मारपीट हो गई। जिसमे गोलू यादव 14 वर्ष, छोटू राजभर 16 वर्ष, सलोनी 17 वर्ष, प्रियांशु 15 वर्ष, खुशी 15 वर्ष प व शिवराती 40 वर्ष घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार में लिए सीएचए पहुंचाया गया। वहां छोटू राजभर की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के दियारा में बड़े पैमाने पर परवल की खेती की जाती है। दियारा क्षेत्र में परवल की लत्ती रोपाई कर मजदूर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर लक्ष्मणपुर चौराहे पर आ रहें थे। रास्ता में ट्रैक्टर का तेल खत्म हो गया सभी मजदूर ट्राली में थे। उसी दौरान कुछ युवकों ने मजदूरों पर बालू फेंक दिया। विरोध करने पर गाली गलौज करने लगे, देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें बड़का खेत पलिया खास गांव निवासी गोलू यादव, नरहीं गांव निवासी छोटू राजभर, पिपरा कलां गांव निवासी सलोनी, प्रियांशु, खुशी व शिवराती घायल हो गए। घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे। घटना की खबर पर सीएचसी पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी है। प्रधान चंदन राजभर प्रतिनिधि विजय सिंह बागी, नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह, एसआई राजू राय मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने कहा कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मामले की छानबीन कर मनबढ़ों की तलाश की जा रही है।