बलिया जिले में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के बीच शनिवार की भोर में बलिया- सिकंदरपुर मार्ग पर पटखौली गांव के सामने विशाल पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर पेड़ गिरने से स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल वाहन दूसरे मार्गो से निकले, जिस स्कूल पहुंचने में बच्चों को अविलंब हुई। वही, एकादशी के अवसर पर गंगा स्नान के लिए बड़े वाहनों से जा रहे श्रद्धालुओं को भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग सड़क से गिरे पेड़ की डालियों को हटाकर आवागमन चालू करने के प्रयास में लग रहे। पेड़ गिरने की सूचना के बाद भी कोई प्रशासनिक हमला नहीं पहुंचा था।