नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे सनबीम स्कूल बलिया, ज्ञानपीठिका स्कूल बलिया, बलिया इलेवन, सोहाव इलेवन, स्टेडियम बलिया तथा तपनी की कुल 7 टीमों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सनबीम स्कूल तथा स्टेडियम बलिया के बीच खेला गया। स्टेडियम बलिया ने सनबीम को एक के मुकाबले पांच गोल से पराजित किया। दूसरा मैच ज्ञानपीठिका स्कूल और सोहांव के बीच खेला गया। जिसमें सोहांव एक के मुकाबले चार गोल से अपना मैच जीता। तीसरा मैच भलूही इलेवन तथा बलिया इलेवन के बीच हुआ। जिसमें एकमात्र गोल से बलिया ने जीत हासिल किया। चौथा मैच सोहांव तथा तपनी के बीच खेला गया। जिसमें सोहांव ने तपनी को दो गोल से पराजित किया। पांचवा तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच बलिया एकादश तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया के बीच खेला गया। जिसमें बलिया एकादश ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को दो शून्य से पराजित कर फाइनल के लिए अपना जगह सुरक्षित किया। फाइनल का मैच बलिया एकादश तथा सोहांव एकादश के बीच खेला गयाद्ध जिसमें सोहाव ने बलिया एकादश को 4-0 से पराजित कर दिया।मैच का उद्घाटन इनकम टैक्स अधिकारी अशोक यादव तथा समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य ट्रेजरी अधिकारी आनंद दुबे द्वारा किया गया। अतिथि का स्वागत खेल विभाग के जिला कीड़ा अधिकारी जवाहर सिंह यादव तथा फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका में अमल कुमार कुंवर, अजीत सिंह तथा चंद्रकांत राय रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार सिंह सचिव जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया।