आयकर विभाग की ओर विकास भवन के सभागार में नवीन आयकर अधिनियम, 2025 और आयकर नियम, 2026 पर एक जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की। यह कार्यक्रम वित्त मंत्रालय की प्रारम्भ-2026 पहल के तहत हुआ। इसका उद्देश्य विभिन्न हितधारकों के बीच नए प्रावधानों की समझ बढ़ाना था। संगोष्ठी में स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) से संबंधित प्रावधानों पर विशेष जानकारी दी गई।