फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान स्वाहा... आतंकियों की सद्बुद्धि के लिए किया हवन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाध्यक्ष टुनटुन सरार्फ के नेतृत्व में आतंकवाद को पूर्ण रुप से समाप्त करने के लिए नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर परिसर में हवन किया। बाबा बालेश्वर मंदिर के पंडितों ने मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। हवन के दौरान पंडितों ने पाकिस्तान स्वाहा, आतंकवाद स्वाहा, लाहौर, कराची स्वाहा के साथ हवन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि पाकिस्तान के कायराना करतूत का जवाब देते हुए भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान के तमाम शहरों को अपना निशाना बना रही है। हालत ये है कि पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद, क्वेटा रावलपिंडी सहित तमाम शहर भारत के ड्रोन और मिसाइल की धमक से धुआं-धुआं हो चुके हैं। जनपद के लोगों ने पाकिस्तान को सचेत किया कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता तो भारतीय सेना इस्लामाबाद कराची, लाहौर जैसे शहरों के साथ ही पाकिस्तान को भी स्वाहा कर देगी। इस मौके पर अभिषेक सोनी, श्यामबाबू रौनियार, संजीव वर्मा, राजेश गुप्ता, मधु जायसवाल, रजनीश जायसवाल, आशा देवी, लक्ष्मी वर्मा, विशाल पांडेय, अभिमन्यु आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें