फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में ददरी मेला का मीना बाजार हो रहा तैयार, सर्कस, झूला समेत अन्य आइटमों के खड़े हो गए खंभे, चलता रहा भूमि आवंटन

कार्तिक पूर्णिमा के दिन से शुरू होने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले का मीना बाजार तैयार होने लगा है। सर्कस, झूला एवं अन्य आइटमों के खंभे खड़े हो गए है। प्रशासन अधिकारी मेले को बेहतर तरीके से बसाने की अपनी योजना को मूर्त रूप देने में बुधवार को भी लगे हुए थे। दोनों साइड की भूमि दुकानदारों को दे दी गई है। बीच की भूमि के आवंटन के लिए माथापच्ची हो रहा था। 15 नवंबर से मीना बाजार मेले की शुरुआत होगी। भूमि आवंटन के बाद दिन रात लगे हुए है। व्यापारियों का सामान ट्रकों आदि से मेले में गिर रहा है। हल्की ठंड के बीच दुकानदार अपनी दुकानों के तंबू आदि खड़े करने में लगे है। मेले के अंदर रास्ते का निर्माण नहीं होने से व्यापारियों को अपनी सामान लाने में दिक्कत आ रही है। कुछ व्यापारी को पुरानी जगह नहीं मिलने के कारण परेशान दिखे। इसको लेकर वे प्रशासनिक कर्मचारियों का चक्कर काट रहे है। जिन्हें मन पसंद जगह मिल गई है वे अपना आशियाना खड़ा करने में लग गए है। दिन में दुकानदार अपनी दुकानों को व्यवस्थित करने में लग गए है। ये दुकानदार हर हाल में कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुरू होने वाले मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए तैयारी में लगे है। मेले में अभी तक जमीन नहीं मिलने से कई दुकानदार इधर-उधर भटक रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें