फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया तहसील में 'घरवाली' और 'बाहरवाली' के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा

बलिया जिले में घरवाली व बाहर-वाली ने बैरिया तहसील परिसर में सोमवार को जमकर हंगामा किया। पति द्वारा पहली पत्नी के बेटे को एक एकड़ जमीन वसीयत करने को लेकर तहसील में बवाल हो गया। इसको लेकर काफी देर तक तहसील परिसर में हंगामा होता रहा। मामला बैरिया तहसील का है, जहां दोकटी क्षेत्र के कर्ण छपरा निवासी नागेंद्र सिंह पहली पत्नी के पुत्र के नाम एक एकड़ जमीन लिखने को लेकर दूसरी पत्नी ने हंगामा कर दिया। बार-बार पूछ रही थी जब पहली को ही सब कुछ करना था तो मुझसे ब्याह क्यों रचाया, जबकि पति का तर्क था जो हमको जानता है मानता है। उसको मैं अपनी संपत्ति में से कुछ दे रहा हूं। इसमें तुम्हारा क्या जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें