फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना; VIDEO

इलेक्ट्रिकल्स एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपदीय इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नलकूप खंड द्वितीय कार्यालय परिसर में बुधवार को धरना दिया। जिसमें संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए संघ के सचिव अमर नाथ यादव ने कहा कि मध्य सत्र में जूनियर इंजीनियर्स के पटल परिवर्तन अब तक नहीं किया गया। जूनियर इंजीनियर की गोपनीय चरित्र पंजियों को मानव संपदा पोर्टल पर अब तक अपलोड नहीं किया गया। खंडों में फास्ट मूविंग पार्ट्स तथा वाहनों की समुचित व्यवस्था नहीं किया गया। कहाकि अनुरक्षण एवं मरम्मत मद की सीमा का अन्य मदों में खर्च किया जा रहा है। इसके चलते नलकूपों के अनुरक्षण एवं मरम्मत सुचारु रुप से नहीं हो पा रहा है। धरना सभा में इंजीनियर ओमप्रकाश भारती, सहायक अभियंता दिनेश पाल, अमरनाथ यादव, मिथिलेश कुमार, दिनेश यादव, मंटू यादव, ऋतुराज भारती, रवि प्रकाश सिंह, सुनील कुमार, रामप्रकाश आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें