फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरी मेला में निरहुआ ने खूब लूटी वाहवाही, आम्रपाली दुबे के डांस पर थिरके युवा, VIDEO

बलिया के ददरी मेला के भारतेंदु कला मंच पर आयोजित भोजपुरी नाइट कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, जिलाधकारी एमपी सिंह तथा एसपी ओमवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके निरहुआ ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। उन्होंने चल ददरी के मेला... दुलहिन रहे बीमार... सहित अन्य गीत गाकर युवाओं को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने मैरून कलर सड़िया पर नृत्य कर युवाओं को खूब झुमाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें