फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरी मेला, जांच के नाम पर नपा कर्मचारियों को किया परेशान, VIDEO

कूड़ा निस्तारण के लिए सामान खरीद के मामले की जांच नगरपालिका कार्यालय में चल रही है। जांच के नाम पर नगरपालिका के कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। इसे हम कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उक्त बातें नगरपालिका कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधिक करते हुए स्वायत शासन कर्मचारी संगठन के प्रदेश सह मंत्री व जिलाध्यक्ष भारत भूषण मिश्र ने कहीं।उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 व 2022-23 में कूड़ा निस्तारण खरीद के सामानों की जांच तत्कालीन जिलाधिकारी किए थे। जांच में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। यह जांच वार्ड नंबर 19 के वर्तमान सभासद यशवंत सिंह विसेन ने शिकायत पत्र पर जांच होना चाहिए। इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा साक्ष्य मांगा है। वर्तमान जांच के नाम पर पुरानी जांच को दिखाते हुए मामले का लीपापोती करने के साथ ही कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। कहा कि ददरी मेला में प्रत्येक वर्ष नगरपालिका कर्मचारियों ड्यूटी लगाई जाती रही है। इसके लिए कर्मचारियों को मेला के लिए अलग से पैसा दिया जाता था। नपा कर्मचारियों को दो साल मेला मानदेय बकाया है। अधिशासी अधिकारी द्वारा इस बार ददरी मेला में नगरपालिका के कर्मचारियों का ड्यूटी नहीं लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें