बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कालेज के मैदान पर चल रहे यूथ क्लब हेल्पलाइन द्वारा अयोजित लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति टी 20 कप अंतरप्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच चौथा क्वार्टर फाइनल मैच देवरिया व चंदौली टीम के बीच खेला गया। जिसमें चंदौली की टीम ने देवरिया को 14 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। दोंनो टीमो के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में चंदौली की टीम ने देवरिया की टीम को 14 रनों से पराजित कर दिया। देवरिया की पूरी टीम 19 ओवर 1 गेंद पर 159 रन पर सिमट गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. चंद्रशेखर गुप्ता एवं विशिष्ट शनि सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के दोनों अतिथियों को यूथ क्लब हेल्पलाइन के प्रबंधक अजय सिंह, प्रकाश मौर्य, बीरेंद्र वर्मा, मुकेश मिश्र ने माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता के क्रम में टास जीतकर चंदौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इसके बाद खेलने उतरी चंदौली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में ऑल आउट होकर 173 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी देवरिया की टीम ने 19ओवर एक गेंद में ऑल आउट होकर मात्र 159 रन ही बना सकी। इस तरह से चंदौली की टीम ने देवरिया की टीम को 14 रनों से पराजित कर अगले चक्र के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। चंदौली की ओर से कृष्ण मुरारी ने 21 गेंदों पर 35 रन बनाया, जिसमें 2 चौके व 3 छक्के शामिल है। इस टीम के लिए दिलीप प्रजापति ने 16 गेंदों पर 36 रन बनाए, जिसमें 5 चौके व 2 छक्का शामिल है। देवरिया की ओर से दीपू गुप्ता ने 4 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि शनि यादव ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चंदौली के कृष्ण मुरारी को दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार शुभम मल्ल देवरिया को दिया गया। उन्होंने 28 गेंदो पर 57 बनाया । बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार देवरिया दीपू गुप्ता को दिया गया इन्होंने 5 विकेट लिया। प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका में जितेंद्र यादव और मनोज कन्नौजिया ने किया, जबकि स्कोरर की भूमिका में रोहित व सुनील रहे। उद्घोषक की भूमिका में सोनू चौबे और मनु कुमार रहे।