बकाए मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय एमडीएम फ्रंट के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में कार्यरत रसोइयों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि हम लोगों सबसे कम मानदेय पर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए भोजन पकाने का काम करते है। इसके साथ ही हम लोगों से विद्यालयों की साफ-सफाई भी कराई जाती है। सबसे कम होने के बाद भी हम लोगों का मानदेय समय से नहीं मिल पाता है। उन्होंने मांग किया कि हम रसोइयों का 12 माह का मानदेय दिया जाए।रसोइयों को जिस विद्यालय में विलय हुआ है। उस रसोइया को फिर विलय वाले विद्यालय से संंबद्ध किया जाए। रसोइयों का बकाया मानदेय बैंक खाता से ही भुगतान किया जाए। रसोइयों का मानदेय एक से पांच तारीख तक हर हाल में भुगतान किया जाए। जिले के सभी विकास खंडों में कार्यरत रसोइयों को एक समान मानदेय का भुगतान किया जाए। रसोइयों के मानदेय किसी का एक हजार तो किसी का दो हजार रुपया भेजा जा रहा है, इसकी जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई किया जाए।इस मौके पर चंदा निगम, प्रेमजी सिंह, हरेंद्र कुमार, सुमन देवी, शकुंतला देवी, बेबी, मुन्नी, देवांती, प्रमिला आदि रही।