जयप्रकाश नगर क्षेत्र के युवाओं ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे डंपर चालकों की मनमानी और बार-बार शिकायत के बावजूद कार्यदायी संस्था की ओर से उन पर रोक नकेल नहीं कसने नाराज युवाओं ने एनएच-31 पर मठ जोगेंद्र गिरी के पास डंपरों के परिचालन पर रोक लगाते हुए सड़क को जाम कर दिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और एनएचएआई के अधिकारियों और कर्मचारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। एसडीएम के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी ढोने वाले डंपर तेज रफ्तार में एनएच-31 पर दौड़ते हैं। जहां-जहां ग्रीनफील्ड के लिए मिट्टी डाली गई है उस पर पानी नहीं डालने से धूल का गुबार उठ रहा है। चारों तरफ प्रदूषण फैल रहा है। बार-बार आग्रह के बावजूद इन डंपरों की स्पीड पर रोक नहीं लग रही है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले छह महीने में 12 से अधिक दुर्घटनाएं इस मार्ग पर डंपरों से हुई हैं। पानी छिड़काव के नाम पर एनएचएआई चुप्पी साध ले रही है। नाराज होकर युवाओं ने सोमवार को एनएच-31 को जाम कर डंपरों के परिचालन पर ब्रेक लगा दिया। दिन में लगभग 2 बजे मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने युवाओं को समझा-,बुझाकर जाम को हटाया। ज्ञापन लेकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करवाने और धूल का गुबार न हो इसलिए उस पर पानी डलवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर दुर्गविजय सिंह, राजाराम सिंह, धीरज सिंह, गौरीशंकर सिंह, झुना सिंह, क्रांति सिंह रहे।