फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Bahraich: सरयू नदी की धारा में समाहित हुए दर्जनों मकान, कटान पीड़ितों ने लगाई मदद की गुहार

पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश अब मैदानी इलाकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। नदी की तेज धारा अब निचले हिस्से में बसे ग्रामीणों के खेतों और घरों को काटकर समाहित कर रही है। ताजा मामला जनपद बहराइच के महसी तहसील का है जहां सरयू नदी की तेज धारा जानकी नगर गाँव मे कहर बरपाते हुए एक दर्जन से अधिक मकानों को नदी में समाहित कर लिया है। वहीं किसानों की सौ बीघे से अधिक जमीन भी कटान की भेंट चढ़ चुकी है। महसी के जानकी नगर में कुल 95 घर हुआ करते थे लेकिन अब सिर्फ चंद घर ही बचे हैं जिसके मालिक खुद अपने आशियाने को तोड़ने पर मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष अचानक सरयू नदी का रुख उनकी गांव की तरफ मुड़ गया जिसके बाद से नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। अब तक महज तीन दिनों में नदी ने एक दर्जन मकानों को समाहित कर लिया है। नदी की इस कटान से भयभीत ग्रामीणों ने विस्थापन के साथ-साथ तत्काल मदद की मांग की है। खुले आसमान के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही सुशीला ने बताया कि उसका घर और जमीन नदी में कट चुका है। अब उसके पास कुछ नही बचा है। वहीं, अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी व्यथा बताते हुए मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें