फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Bahraich: गोविंदा मंच पर थिरके तो झूम उठा पंडाल... अभिनेता की झलक पाने को आतुर दिखे युवा

बहराइच शहर के किसान पीजी कालेज के परिसर में मंगलवार को वाॅलीवुड अभिनेता गोविंदा के कार्यक्रम में युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में गोविंदा ने युवाओं के साथ डांस करना शुरू किया, तो पंडाल में बैठे दर्शक भी झूम उठे। किसान पीजी कालेज केे परिसर में मंगलवार को वाॅलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा का कार्यक्रम आयोजित होना था। कार्यक्रम को लेकर जिले के युवाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गत एक माह से डांस के शौकिन बच्चों द्वारा गोविंदा के साथ डांस करने को लेकर जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए थे। मंगलवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार देर शाम साढ़े सात बजे कार्यक्रम स्थल बने मंच पर जब वॉलीवुड अभिनेता का आगमन हुआ, तो पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गोविंदा ने मंच से अपने सभी शुभचिंतकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए जिले के उभरते युवा कलाकारों के साथ कुछ पल के लिए डांस किया। गोविंदा का मंच पर डांस शुरू होते ही कार्यक्रम स्थल पर कुछ युवा बाहर निकलकर डांस करने लगे। इस दौरान गोविंदा की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि करीब डेढ़ घंटे तक चले गोविंदा के कार्यक्रम के बाद मशहूर अभिनेता ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों व शुभचिंतकों को माता पिता का सम्मान करने और अपनी हुनर को बेहतर प्लेटफार्म पर प्रदर्शित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा का संदेश देते हुए वापस चले गए। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक सोनी श्रीवास्तव, व्यवस्थापक अनुज श्रीवास्तव, सरदार जसबीर सिंह, शरद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें