फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और ठाकरे भाइयों पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बहराइच पहुंचे। यहां उन्होंने अखिलेश यादव एवं महाराष्ट्र के नेता राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एसी कमरे में बैठकर केवल सोशल मीडिया की राजनीति करते हैं। उनको धरातल की कोई जानकारी नहीं है। 2027 में जब चुनाव होगा तो सपा के माफिया और गुंडों के लिए कोई रास्ता नहीं बचेगा। तंज करते हुए कहा कि जिस तरह से बिना पानी के मछली तड़पती है, उसी तरह अखिलेश यादव और उनके गुंडे सत्ता सुख पाने के लिए तड़प रहे हैं। 2027 में पूर्ण रूप से 2017 की तरह कमल खिलेगा। क्योंकि, चुनाव आयोग लगातार 'एक बूथ... एक मत' को लेकर काम कर रहा है। महाराष्ट्र में भाषा के नाम पर उत्तर भारतीयों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि वहां के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत हुई है। जल्द ही मामला सुलझ जाएगा। उन्होंने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब इन दोनों भाइयों की राजनीतिक विरासत खत्म होने की कगार पर है। यही वजह है कि इस तरह की उटपटांग बयानबाजी महाराष्ट्र में की जा रही है। बिहार चुनाव को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस दिन रिजल्ट आएगा, उस दिन देखिएगा वहां एनडीए की ही सरकार बनेगी। जितने लोग आज दावा कर रहे हैं, सब फिसड्डी साबित होंगे। चुनाव आयोग का समर्थन करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बिल्कुल निष्पक्ष चुनाव होगा। हम चुनाव आयोग के निर्णय का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें