यूपी के बहराइच में रुपईडीहा क्षेत्र के एक मदरसे में बालिका से दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को आरोपी मौलवी को जेल भेज दिया गया। इसने झाड़ू लगवाने के बहाने बालिका को कमरे में बुलाय। इसके बाद कुंडी बंद करके उसके साथ घिनौना काम किया। 12 दिसंबर की घटना में 17 दिसंबर को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पीड़िता की मां ने मिहींपुरवा रंजीतबोझा निवासी मौलवी सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि मां का आरोप है कि मौलवी ने उनकी 14 वर्षीय पुत्री को 12 दिसंबर को झाडू लगवाने के बहाने बुलाया। छेड़छाड़ की और कमरे में बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।