बहराइच में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे। सिविल लाइंस स्थित महाराज सिंह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग कतर लगाई गई। महिला व पुरुष आरक्षियों ने अपने-अपने वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र देखकर उन्हें परीक्षा भवन में प्रवेश कराते रहे। अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भ्रमणशील रहकर परीक्षा केदो का जायजा ले रहे हैं। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं।