फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहराइच में गृहमंत्री के खिलाफ सपाइयों का हल्ला बोल

बहराइच में सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष रामहर्ष यादव व पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह की अगुवाई में सिपाईयो ने पार्टी के जिला कार्यालय से जुलूस निकाला। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर पंहुचकर सपाइयों ने गृहमंत्री के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन शुरू कर दिया। पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सपा के सिपाही पीछे नहीं हटने वाले है। सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनसे इस्तीफा की मांग की सफाईयों ने चेतावनी दी की बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देश की जनता से माफी मांगते हुए अपने पद से त्यागपत्र नहीं देते हैं तब तक संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। धरने के बाद सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक केके ओझा, रमेश गौतम जिला उपाध्यक्ष राम जी यादव, जफरउल्ला खान बंटी,अफसाल सानू, नंदेश्वरनंद यादव समेत काफी संख्या पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें