फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में एसडीएम लिखी तेज रफ्तार कार ने चार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

यूपी के बहराइच में बस स्टॉप चौराहे पर मंगलवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे ख़रीदारी कर रहे चार लोगों को रौंद दिया। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, सीएचसी से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सरकारी बताया जा रहा है उस पर एसडीएम लिखा हुआ है। बहराइच की ओर से आ रही बोलेरो पर एसडीएम लिखा था और हूटर के साथ नीली बत्ती लगी थी। इस वाहन ने पहले सड़क किनारे खरीदारी कर रहे राहगीरों को टक्कर मारी और फिर एक टेम्पो से जा भिड़ी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में होली का सामान खरीदने आए लोग अचानक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। घायलों में अंतिमा (4) उसके पिता प्रद्युम्न कुमार निवासी परागपुरवा मनिकापुर, दुखीराम निवासी सोहरियावां सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि वाहन को चालक सहित कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी पर एसडीएम लिखा था, लेकिन घटना के समय उसमें कोई उपजिलाधिकारी मौजूद नहीं था। मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें