फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: एसएसबी की वर्दी में बुलेट से घूम रहे दो संदिग्धों को एसएसबी ने दबोचा

भारत-नेपाल सीमा से लगभग 15 किमी पहले ड्रीम हाउस के पास से एसएसबी ने मंगलवार को राहगीरोंं पर धाैंस जमा रहे एसएसबी की वर्दी पहने दो संदिग्धों को पकड़ा। दोनों संदिग्धों को कोतवाली में लाकर पूछताछ की गई। नेपाल सीमा के पास से एसएसबी की वर्दी में संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पूछताछ के समय एटीएस, एलआईयू, आईबी आदि के अधिकारी मौजूद रहे। कोतवाली नानपारा में ग्राम पंचायत हाडा बसहरी के पास मंगलवार को सेना के रंग की बुलेट पर सवार दो संदिग्ध पहुंचे। दोनों ने एसएसबी की वर्दी पहन रखी थी। वे राहगीरोंं पर धौंस जमा रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंचे एसएसबी के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल ने दोनों संदिग्ध व्यक्तियों से एसएसबी में ज्वाइन करने संबंधी जानकारी मांगी। लेकिन वे कुछ नहीं बता सके। सुरेंद्र पाल ने इसकी सूचना कोतवाली नानपारा पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची और जांच शुरू की। जांच में संदिग्धों की पहचान रुपईडीहा थाना क्षेत्र के हथमरवा निवासी अनीश (22) व राजाबाबू (21) के रूप में हुई। संदिग्धों की सूचना पर एटीएस, एलआईयू, आईबी के अधिकारी भी कोतवाली पहुंचे और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। शादी में शामिल होने बहराइच जा रहा था अनीश : शमा बानो बेटे की गिरफ्तारी की सूचना पर कोतवाली नानपारा पहुंची अनीश की मां शमा बानो ने बताया कि अनीश दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। परिवार में आयोजित शादी के लिए वह 11 अप्रैल को घर आया था। मंगलवार को वह शादी में शामिल होने बहराइच जा रहा था। एसएसबी के कपड़े पहनने के सवाल पर उन्होंंने कहा कि उन्हेंं नहीं पता अनीश ने ऐसा क्योंं किया। शौक में खरीद कर पहन लिया होगा। एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने कहा कि दोनों युवक स्थानीय निवासी हैं, लेकिन सीमा क्षेत्र से जुड़ा मामला है इसलिए एटीएस, आईबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस टीम भी हर पहलू को खंगाल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें