फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: प्राधिकरण के नोटिसों के विरोध में डीएम से मिले व्यापारी, जांच कर कार्रवाई की मांग

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण द्वारा बागपत-मेरठ रोड स्थित गारमेंट और होटल प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। व्यापारी मनोज वर्मा, डॉ. वीबी नैन, राममेहर और सन्नी सेठी ने बताया कि स्वर्ण पैलेस, नैन हॉस्पिटल, स्नैक हट, पेपर्स पिज्जा, सनी गारमेंट्स सहित कई प्रतिष्ठानों को प्राधिकरण विभाग की ओर से नोटिस दिए गए हैं, जिन्हें उन्होंने गलत बताया। व्यापारियों का कहना है कि संबंधित भवन करीब 20 से 25 वर्ष पुराने हैं और लंबे समय से संचालित हो रहे हैं। ऐसे में इतने वर्षों बाद नोटिस जारी किए जाने का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए नोटिस वापस लेने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्या सुनते हुए मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें