बागपत के बिनौली खंड विकास मुख्यालय बिनौली पर शनिवार को स्वामित्व कार्ड ( घरौनी ) वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें तीन गांव के ग्रमीणों को स्वामित्व कार्ड ( घरौनी ) वितरित की गयी। कार्यक्रम में बिनौली ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, नोडल अधिकारी विपिन कुमार, एडीओ रामबीर पंवार, लेखपाल विरेन्द्र बैंसला, मुकुल कुमार, मंजीत कौशिक सचिव राकेश कुमार, कृष्ण कुमार ने बिनौली, बिजवाड़ा और जिवाना गुलियान गांव के ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड ( घरौनी ) वितरित की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को एलईडी स्क्रीन पर स्वामित्व कार्ड के फायदे की जानकारी उपलब्ध कराई और ग्रामीणों को नशा मुक्त अभियान व स्वच्छता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर एडीओ सतपाल सिंह, प्रधान उपेंद्र धामा, अंकित कुमार, विनोद प्रधान, उदयवीर सिंह, जयपाल सिंह, शेखर तोमर, गौरव तोमर आदि उपस्थित रहे।