बागपत। लखनऊ के नॉर्थ रेलवे स्टेडियम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के द्वारा चली अंडर-19 खेल कूद प्रतियोगिता में शॉट पुट,डिस्कस थ्रो में टीकरी कस्बे के प्रिंस राठी ने एक स्वर्ण पदक समेत दो पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। रविवार को कस्बे में लौटने पर विजेता खिलाड़ी का ढ़ोल नगाड़ो के साथ जुलूस निकाल कर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। टीकरी कस्बे के रहने वाले विकास राठी के बेटे प्रिंस राठी ने लखनऊ रेलवे स्टेडियम में चली भारतीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शॉट पुट इंवेट में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीत कर अपने नाम किया है। रविवार को कस्बे में पहुंचने पर प्रिंस राठी का ढोल नगड़ो के साथ कस्बावासियों ने जुलूस निकालकर फूल मालाओं से स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की। बताया कि प्रिंस आचार्य कुलम इंटर कॉलेज रुड़की हरिद्वार में इंटर की पढ़ाई कर रहा है। स्वागत करने वाले बाबा रत्नसिंह, विजयपाल, राजपाल सिंह, विक्रम राठी, संजीव राठी, प्रवेंद्र राठी, कंवरपाल, विकास राठी, राकेश शर्मा, मनीष राठी, नितिन, यश, शिवा, विश्वा अर्जुन आदि मौजूद रहे।