बागपत में जुमे की नमाज के दौरान देश में अमन-चैन और शांति बनाए रखने की दुआ कराई गई। शहर के काजी हबीबुर्राहमान ने नमाजियों से देश की सुरक्षा, तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए दुआ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है और यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। ऐसे में सभी को आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-शांति और खुशहाली की दुआ की।