बागपत। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र छात्रों में जबरदस्त खुशी देखने को मिली। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में अच्छे परिणामों से उत्साहित छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। परिजनों और शिक्षकों ने भी बच्चों की मेहनत की सराहना की। कुछ जगहों पर बच्चों ने एक-दूसरे को कंधों पर उठाकर खुशी जाहिर की।