फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: एक्सप्रेसवे पर पशु व्यापारी से अवैध वसूली का आरोप, डीएम से की शिकायत

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पशु व्यापारियों के साथ अवैध वसूली और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि लग्जरी कारों में आए कुछ लोगों ने खुद को गौ रक्षक दल का पदाधिकारी बताते हुए उन्हें रोक लिया और जबरन पैसे वसूल लिए। व्यापारियों के अनुसार, आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति ने एक व्यापारी के मोबाइल फोन से जबरन 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसके अलावा 15 हजार रुपये नकद भी छीन लिए गए। विरोध करने पर व्यापारियों के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना के बाद पीड़ित व्यापारी बागपत तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें