फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बूढ़पुर गांव को बदबूदार नाले से जल्द मिलेगा छुटकारा, पूर्वी यमुना नहर से छोड़ा गया पानी

बागपत में पूर्वी यमुना नहर से बूढ़पुर गांव के नाले में पानी छोड़े जाने के बाद अब गांववासियों को गंदगी और बदबू से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सिंचाई विभाग ने नाले की सफाई के लिए मशीन लगवा दी है और अभियान तेज कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नाले की सफाई का काम युद्धस्तर पर जारी है। विभाग का लक्ष्य है कि 26 जून से पहले पूरे नाले की सफाई पूरी कर ली जाए। गांव बूढ़पुर में लंबे समय से गंदे नाले के कारण स्थानीय लोगों को बदबू और बीमारी का खतरा बना हुआ था। समय-समय पर ग्रामीणों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की थी, लेकिन अब जाकर इस दिशा में कार्रवाई शुरू की गई है। नहर से साफ पानी छोड़े जाने और सफाई मशीनों के लगने से जल्द ही गांव को बदबूदार नाले से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें