मेरठ में बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग बनाने की मांग को लेकर टीपी नगर थाने के सामने जारी धरने में सोमवार को भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी शामिल हुए। धरने में पहुंचकर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रशासन से इस मुद्दे पर जल्द समाधान निकालने की अपील की। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस लिंक मार्ग की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मार्ग न बनने से आवागमन में दिक्कतों के साथ ट्रैफिक जाम की समस्या भी बनी रहती है। धरने में शामिल लोगों ने जोर देकर कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वे आंदोलन जारी रखेंगे। भाजपा नेता के समर्थन मिलने से प्रदर्शनकारियों का हौसला और बढ़ गया है।