फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बागपत-पांची मार्ग पर नाले के समीप भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार मजदूर राजसिंह (45) की मौेक पर ही मौत हो गई। चांदीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी राजसिंह बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मजदूरी का बाइक से घर वापस लौट रहा था। बताया कि बागपत-पांची मार्ग पर नाले के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने राजसिंह की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सिर में चोट लगने से राजसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी खट्टा प्रहलादपुर के ग्रामीणों को दी। इसका पता चलने पर मृतक के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे है, जो मजदूरी कर अपने परिवार के पालन पोषण करता था। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें