रोकेंगे तो भी नहीं रुकेंगे,दादरी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश की सभा में लाखों की तादात में पहुंचेंगे सपा कार्यकर्ता बागपत में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि 29 मार्च को दादरी में सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा में बागपत, गाजियाबाद लोनी, नोयडा, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर समेत कई जिलों से लाखों की तादात में पहुंचेंगे l यहां से विधानसभा चुनाव का बिगुल भी बज सकता है l यदि बागपत में पुलिस प्रशासन सपा कार्यकर्ताओं को रैली में जाने से रोकता है, तब भी कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर दादरी पहुंचने का प्रयास करेंगे।