बिनौली निवासी कृष्ण ने बताया कि उसकी पत्नी काजल (24) को बृहस्पतिवार सुबह प्रसव के लिए बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। प्रसव सुरक्षित हो गया, लेकिन एक घंटे के बाद महिला को रक्तस्राव होने लगा। महिला की हालत ज्यादा खराब होती देखकर परिजन उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।