बागपत जनपद में धनतेरस पर्व पर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए एसपी सूरज कुमार राय खुद बाइक लेकर सड़क पर उतर गए। उन्होंने शहर बाजार में लगाये गए बेरियर, ई रिक्शाओ के आवागमन की स्थिती देखी। इनके अलावा बाजार में सर्राफ की दुकान पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी देखी। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इसके बाद बड़ौत के लिए रवाना हो गए।