भगवान महावीर की रथयात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। रथ यात्रा के दौरान बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरे मार्ग पर भक्ति का माहौल बना रहा। रथ यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई जैन इंटर कॉलेज पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।