फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी बोले- 2027 में बनेगी सपा की सरकार, भाजपा से हर वर्ग परेशान

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के बागपत स्थित राष्ट्र वंदना चौक पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। मनोज चौधरी ने बताया कि आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, शोकेंद्र पहलवान, रॉकी, काला विधुड़ी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें