फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwad Yatra: आस्था संग कावड़ यात्रा में दिख रहे देशभक्ति के रंग, 511 फीट की तिरंगा कांवड़ ने खींचा सबका ध्यान

Mon, 21 Jul 2025 03:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/मुजफ्फरनगर

सार

हरिद्वार से निकली 511 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ यात्रा में देशभक्ति और शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। उमरपुर गांव के 43 युवकों की टोली इस अनोखी यात्रा के जरिए देश के वीर जवानों को भी श्रद्धांजलि दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा इस बार देशभक्ति के रंग में रंजीत नजर आ रही है। हरिद्वार से 511 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ लेकर निकले उमरपुर गांव (मुजफ्फरनगर) के 43 युवकों की टोली ने शिवभक्ति के साथ-साथ देश के शहीद जवानों को समर्पित एक नई मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


देश के वीरों को समर्पित तिरंगा कांवड़
इस अनूठी यात्रा की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी, जब उरी हमले में शहीद हुए 18 जवानों की याद में पहली तिरंगा कांवड़ लाने का संकल्प लिया गया।
टीम लीडर मुकेश कुमार के अनुसार,  2017 में हमने 321 फीट की कांवड़ से शुरुआत की थी। फिर 2018 में 375 फीट और अब 2025 में 511 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ के साथ हम भोलेनाथ की शरण में जा रहे हैं। 
 

फूलों से स्वागत, भावुक कर देने वाले दृश्य
जब यह तिरंगा कांवड़ यात्रा जनपद बागपत के भड़ल चेकपोस्ट पर पहुंची, तो वहां थाना प्रभारी दोघट बच्चू सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर मदनपाल सिंह, चौकी प्रभारी युवनीश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया।

हर कदम देश के नाम, राष्ट्रगान से होती है शुरुआत
कांवड़ यात्रा में डीजे पर सिर्फ भक्ति गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति गीत भी गूंज रहे हैं। मुकेश कुमार और नितेश कुमार की टीम ने बताया कि हम हर दिन राष्ट्रगान से कांवड़ यात्रा की शुरुआत करते हैं। पुलवामा हमले की निंदा करते हैं और ऑपरेशन सिंदूर में जवानों के साहस को सलाम करते हैं। 

 
विज्ञापन

लोग कर रहे हैं सैल्यूट
511 फीट लंबी इस कांवड़ को 62 लोहे के पोल पर बांधा गया है। जब यह तिरंगा कांवड़ किसी गांव या कस्बे से गुजरती है तो लोग खड़े होकर सैल्यूट करते हैं। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक संदेश है-शिवभक्ति के साथ देशभक्ति भी हमारे रोम-रोम में बसी है।

साढ़े चार लाख रुपये की लागत से बनी कांवड़
इस विशाल कांवड़ को तैयार करने में करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च हुआ। इसमें सहयोग कर रहे हैं-नितेश कुमार, सचिन कुमार, गौरव, अनीत, नरेंद्र कुमार, शेखर आदि।
टीम रोजाना 10 से 12 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रही है और महाशिवरात्रि (23 जुलाई) को पुरा महादेव मंदिर, बागपत में जलाभिषेक कर यात्रा का समापन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें