-जैन संघ का गठन कर प्रतिवर्ष वार्षिक झंडा रोहण करने का लिया निर्णय
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जैन स्थानक मंदिर बिनौली में जैन मुनि अरुण चन्द्र के सानिध्य में बिनौली जैन संघ का गठन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से टोनी जैन को संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया।
जैन मुनि के ससंघ बिनौली में आगमन पर रविवार को विभिन्न राज्यों में रहने वाले जैन समाज के लोग पहुंचे। उन्होंने प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मंदिर पर एकत्र होकर वार्षिक झंडा रोहण करने का फैसला लिया और झंडा रोहण किया। धर्मसभा में जैन मुनि ने कहा कि एकता में ही शक्ति है। श्वेतांबर व दिगंबर सभी के भीतर एक ही आत्मा है। उन्होंने सभी से जीवन में धर्म मार्ग पर चलते हुए आपसी स्नेह, प्रेम, भाईचारा और मित्रता को मजबूत करने का संदेश दिया। अनुराग मुनि, अभिषेक मुनि, अभिनंदन मुनि ने भी प्रवचन किए। धर्म सभा में धनकुमार, सुखमाल चंद जैन, बिलास चंद जैन, अमित राय जैन, प्रधान उपेंद्र धामा, हरीश जैन, सत्यप्रकाश गोयल, विकास जैन मौजूद रहे।