फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीनियर सिटीजन की बैठक में समस्याओं को लेकर की गई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
-निराकरण कराने के लिए पालिका व अन्य अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के दयानंद बाल विद्या मंदिर में रविवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की गई। इनके निराकरण के लिए नगर पालिका प्रशासन व अन्य अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

डा. हरपाल सिंह ने कहा कि सीओ ऑफिस के सामने देवनगर में सड़क के निर्माण से पहले दोनों तरफ अतिक्रमण के नाम पर मकानों के बाहर बनाए रैंप को तुड़वाया, जिससे परेशानी हो रही है। बिनौली मार्ग पर अंडरपास में प्रकाश व पानी निकासी की सुविधा की जाए। ओवरब्रिज के नीचे दुकानदारों एवं वाहन चालकों द्वारा पार्किंग कर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए। नगर की घनश्याम गंज मंडी के पीछे बने खत्तों को बंद कराया जाए ताकि उनके अंदर गिरकर बेसहारा पशुओं की मृत्यु को रोका जा सके। नगर में जाम की समस्या का समाधान किया जाए। इन समस्याओं के संबंध में जल्द ही नगर पालिका प्रशासन से मिलने को निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बेगराज सिंह चौहान व संचालन राजवीर सिंह तोमर ने किया। इस मौके पर प्रीतम सिंह वर्मा, सत्यपाल सिंह पथौलिया, दिनेश मोहन, धर्मवीर सिंह तोमर, डॉ़ ओमवीर सिंह, मांगेराम चौधरी, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें